पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एस ओ जी व थाना गड़वार जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार का इनामिया चोर को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है 14 मार्च को समय लगभग 22.15 बजे थाना गड़वार पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे के पास से पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा थाना गड़वार, थाना सुखपुरा तथा थाना नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी । घायल बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी रतसड़ अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
25 हजार का इनामी बदमाश का पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद










