Home / Uncategorized / आईटीसी में तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन। डीएसआर किसान हुए सम्मानित

आईटीसी में तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन। डीएसआर किसान हुए सम्मानित

आईटीसी में तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन। डीएसआर किसान हुए सम्मानित

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चन्दौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के चौपाल सागर परिसर में आईटीसी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चौपाल महोत्सव का समापन रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, वादन और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को दर्शकों ने खूब सराहा।
महोत्सव के समापन अवसर पर किसानों को सम्मानित भी किया गया। कृषि के क्षेत्र में डीएसआर किसानों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और आधुनिक खेती के तरीकों से अवगत कराना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज, फसल संरक्षण, जैविक खेती तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को नई जानकारी मिलती है और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ती है। इस मौके पर कुमार प्रणेश, बासु गर्ग, सुशील सिंह, सुनील सिंह, रवि, रविंद्र, निर्भय, अरविंद, बृजेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *