Home / Uncategorized / जूनियर जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान और प्रेरणा

जूनियर जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान और प्रेरणा

पूर्वांचल राज्यखेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 14 व 15 मार्च 2026 को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सिगरा में जूनियर बालक एवं बालिका जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न भार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

बालक वर्ग के परिणाम

44–46 किग्रा भार वर्ग में सनी यादव ने स्वर्ण, प्रतीक चक्रवर्ती ने रजत तथा आर्यन दुबे और रवि पांडे ने कांस्य पदक जीता।
46–48 किग्रा वर्ग में ऋषभ शर्मा स्वर्ण, अभय कुमार रजत तथा ओम सेठ व युवराज सिंह कांस्य पदक विजेता रहे।
48–50 किग्रा वर्ग में सिमोन शर्मा ने स्वर्ण, ऋषभ कुमार ने रजत और रिशु सोनकर व ऋषि सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
50–52 किग्रा वर्ग में शक्ति यादव स्वर्ण, हरियाणा यादव रजत तथा अंशुमन व अभिषेक सिंह कांस्य पदक विजेता रहे।
52–54 किग्रा वर्ग में श्री दयाल यादव ने स्वर्ण, ओर सिंह ने रजत और सुभाष यादव व जयदीप पटेल ने कांस्य पदक जीता।
54–57 किग्रा वर्ग में विवेक पाल स्वर्ण, व्रत खुराना रजत तथा आदित्य त्रिपाठी और रामकृपाल कांस्य पदक विजेता रहे।
57–60 किग्रा वर्ग में सम्राट गुप्ता ने स्वर्ण, करण सोनकर ने रजत तथा विराट राय और शिवांश सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
60–63 किग्रा वर्ग में आरो चौरसिया स्वर्ण, हर्ष यादव रजत और आलोक शुक्ला व सनी सिंह कांस्य पदक विजेता रहे।
63–66 किग्रा वर्ग में अंशु शर्मा ने स्वर्ण, सर्वेश्वर सिंह ने रजत तथा आकाश सैनी और आकाश सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
75–80 किग्रा वर्ग में आदित्य सिंह स्वर्ण, श्री प्रकाश रजत तथा सतीश पटेल और गौतम पाल कांस्य पदक विजेता रहे।
80 प्लस किग्रा वर्ग में रुद्रा पांडे ने स्वर्ण, गौतम साहनी ने रजत और सोनू पाल व दिग्विजय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग के परिणाम

बालिका वर्ग में भी मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।
44–46 किग्रा वर्ग में साक्षी तिवारी स्वर्ण, संतोषी पाल रजत तथा अनुष्का यादव और रितिका गवानी कांस्य पदक विजेता रहीं।
46–48 किग्रा वर्ग में अनुष्का पांडे स्वर्ण, आराध्या मौर्य रजत और सृष्टि यादव व सृष्टि सिंह कांस्य पदक विजेता रहीं।
48–50 किग्रा वर्ग में स्वास्थ्यिका सिंह ने स्वर्ण, हनी यादव ने रजत तथा संवि यादव और सोनी ने कांस्य पदक जीता।
50–52 किग्रा वर्ग में तारा सिंह स्वर्ण, नीलू पांडे रजत तथा विवाह सोनकर और सीता यादव कांस्य पदक विजेता रहीं।
52–54 किग्रा वर्ग में सृष्टि पाल ने स्वर्ण, सुमन सिंह ने रजत तथा नंदिनी सिंह और काव्या सेठ ने कांस्य पदक हासिल किया।
54–57 किग्रा वर्ग में श्वेता राय स्वर्ण, रंजन पटेल रजत तथा पूजा पाल और सुष्मिता यादव कांस्य पदक विजेता रहीं।
57–60 किग्रा वर्ग में जागृति यादव ने स्वर्ण, ज्योति मौर्य ने रजत तथा आंचल सिंह और प्रीति पाल ने कांस्य पदक जीता।
60–63 किग्रा वर्ग में लाडो सिंह स्वर्ण, नेहा पाल रजत तथा रीता दुबे और लक्ष्मी राय कांस्य पदक विजेता रहीं।
66–70 किग्रा वर्ग में एंजेल यादव ने स्वर्ण, अनीता सिंह ने रजत तथा शांभवी और रुचि ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान बाल विकास परियोजना उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक अशोक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत बनारस बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सचिव जनार्दन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।
मुख्य अतिथि अशोक यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डेडिकेशन, डिवोशन और डिसिप्लिन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ युवा खिलाड़ी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिससे खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।
आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका
प्रतियोगिता के सफल संचालन में जज और रेफरी के रूप में दिलीप कुमार सिंह, नित्यानंद प्रधान, अजय कुमार यादव, बृजेश मौर्य, शिवम कुमार पांडे, राहुल यादव, संतोष कुमार राय, अरविंद पांडे, रवि पांडे, राजू चौरसिया और ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं मुक्केबाजी प्रशिक्षक मनोज कुमार प्रजापति रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ मुक्केबाज पवन सिंह (आईटीबीपी), नीलू मिश्रा, के. पांडे, दीपक कुमार झा, बनारस बॉक्सिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक शिव बहादुर सिंह व पंकज कुमार राय, स्पोर्ट्स स्टेडियम की आरएसओ विमला सिंह भी उपस्थित रहीं।
समापन समारोह में सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर अभ्यास के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *