Home / Uncategorized / अग्रवाल समाज के होली मिलन में गीत नृत्य संग बही हास्यरस की फुहार

अग्रवाल समाज के होली मिलन में गीत नृत्य संग बही हास्यरस की फुहार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत अग्रसेन महिला समिति की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सिगरा स्थित मैरिज पॉइंट लॉन में किया गया। श्वेत परिधान में अग्रबन्धुओं ने उल्लास प्रेम और भाईचारा संग फूलों की वर्षा के साथ एक दूसरे के गले मिले। गुलाब की पंखुड़ियों से होली नृत्य किया और दिनेश भारती लिखित व सुमन पाठक के निर्देशन में हास्य से भरपूर नाटक जहाँ जाइएगा हमें पाइएगा पर खूब ठहाके लगाए। सभी ने उल्लासपूर्ण वातावरण में लजीज व्यंजनों का भरपूर लुफ्त उठाया। गुलाबी साड़ी में श्री अग्रसेन महिला समिति की सदस्यों में स्वयंप्रभा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मेनका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल ने फाग गीतों पर खूब झूमें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल ने महाराज श्रीअग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वागत अध्यक्ष शशिबाला शाह संचालन अर्चना अग्रवाल संयोजन मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश तथा धन्यवाद ज्ञापन बृजकमल दास अग्रवाल ने दिया।
इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल, आरसी जैन, नीरज अग्रवाल, अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल,मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (किसान माचिस), प्रद्युम्न अग्रवाल,अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल आमोद अग्रवाल बजरंग अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अतुल गोयल, दिव्य विभव बंसल, भूपेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमरचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबन्धुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *