पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
चौबेपुर थानान्तर्गत गौराकला बाजार मे रविवार दोपहर 3.50 बजे कार की टक्कर से एक मछली बिक्रेता की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनो और ग्रामीणो ने शव को सड़क पर रखकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कमौली निवासी साहिल हाशमी उम्र लगभग 20 वर्ष गौराकला बाजार मे मछली का कारोबार करता था जो वाराणसी मंडी से मछली लेकर अपने दुकान गौराकला जा रहा था वह जैसे ही बाजार पहुँचा तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे परिजन और ग्रामीणो ने शव को बाजार मे रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनो का कहना है कि मामले मे कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी हो।मौके पर चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सोनकर पुलिस टीम के साथ पहुँचकर जाम को खोलवाने के प्रयास मे लगे है।










