Home / Uncategorized / ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बैठक, 27 अप्रैल को दिया जाएगा ज्ञापन

‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बैठक, 27 अप्रैल को दिया जाएगा ज्ञापन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
सिसवा बाजार
पवित्र धाम वृन्दावन से शुरू हुए गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जनपद महराजगंज में भी अभियान को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में निचलौल तहसील की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सिसवा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में तहसील प्रभारी प्रमोद मधेसिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में गौ माता को उचित सम्मान दिलाने तथा पूरे देश में गौ हत्या बंद करने की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने बताया कि जनपद की चारों तहसीलों—निचलौल, फरेंदा, नौतनवा और सदर—में तहसील प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी स्थानों पर टीमें गठित की जा रही हैं। निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम शांति पूर्ण प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे देश में गौ माता को सम्मान दिलाने और गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा तथा मोबाइल नंबर 9067777323 पर मिस कॉल के माध्यम से भी जनसमर्थन जुटाया जाएगा। साथ ही तहसील क्षेत्र में जगह-जगह गोष्ठियां कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गौ माता के सम्मान के लिए सामूहिक शपथ भी ली। इस दौरान तहसील प्रभारी प्रमोद मधेसिया, अमित पूरी, आशुतोष भालोटिया, अंकित लाठ, नितेश श्रीवास्तव, रविराज जायसवाल, मोहन अग्रवाल, कन्हैयालाल शर्मा, अमरनाथ खरवार, शुभम केडिया, अतुल जायसवाल, कृष्ण मुरारी सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुनील रौनियार, आचार्य रामकृष्ण मिश्र, राम मंदिर पुजारी विजय शर्मा सहित अन्य गौ प्रेमी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *