Home / Uncategorized / 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली / पल्टू मिश्रा
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सोनौली थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भगवानपुर मस्जिद गली, नेपाल बॉर्डर के पास से दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों महिलाएं शराब की तस्करी में लिप्त पाई गईं। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गंगोत्री (36 वर्ष) पुत्री सुखलाल तथा नारपती (46 वर्ष) पत्नी अशर्फी निवासी जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना सोनौली के उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ शामिल रहे। वहीं एसएसबी की ओर से उपनिरीक्षक जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू, कांस्टेबल धर्मपाल गुज्जर, कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बिली पांग गुरु और महिला कांस्टेबल रोशनी करकेटा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *