Home / Uncategorized / शक्तिनगर में “नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण” विषय पर परिचर्चा एवं कविता पाठ का आयोजन

शक्तिनगर में “नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण” विषय पर परिचर्चा एवं कविता पाठ का आयोजन

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

शक्तिनगर (सोनभद्र) आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन “नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण” विषय पर परिचर्चा एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी विंध्यनगर की मानव संसाधन विभाग की उर्मिला जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नारी शक्ति को स्वीकार करना और उसके अनुरूप सामाजिक व्यवस्था का पुनर्निर्माण करना आवश्यक है। उन्होंने अपने विचारों को कविता पाठ के माध्यम से स्वयंसेवकों के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

उनके विचारों से प्रभावित होकर स्वयंसेविका गरिमा त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण विषय पर सोलो एक्टिंग प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित स्वयंसेवकों को भावुक कर दिया।

श्रीमती जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ग्रामीण सेवा के इस प्रयास को शैक्षिक जगत की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को किताबों में सीखे गए ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में लागू करने का अवसर मिलता है।
शिविर के द्वितीय सत्र में एनटीपीसी सीएसआर शक्तिनगर की मातृ एवं शिशु मोबाइल हेल्थ सेवा टीम द्वारा 100 स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वच्छता किट भी वितरित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *