Home / Uncategorized / जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। जंसा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। जंसा थाना के उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव, ने अभियुक्त मो. आनस पुत्र मो. नईम निवासी ग्राम किठांवा, थाना सलोन, जनपद रायबरेली को परमपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया।
बताया गया कि वादी ने थाना जंसा में सूचना दी थी कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री रात में घर से लापता हो गई है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका संपर्क अपहृता से फेसबुक के माध्यम से हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया था। बाद में वापस लौटते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *