Home / Uncategorized / पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक निचलौल तहसील में संपन्न

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक निचलौल तहसील में संपन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
निचलौल (महराजगंज)। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई निचलौल की मासिक बैठक आज तहसील परिसर में सकुशल संपन्न हुई। कार्यक्रम में अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक त्रिभुवन नाथ गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौरसिया द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक परिचर्चा से हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन के अनुशासन, एकता और सक्रियता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों का संगठित रहना समय की आवश्यकता है। वहीं अध्यक्ष महेश चौरसिया ने संगठन के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, नए सदस्यों के जुड़ाव तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सज्जाद आंसरी, सगीर अहमद अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी,जीतेन्द्र पटेल, राकेश त्रिपाठी, दीपक रौनियर,सहित नेशनल तहसील क्षेत्र के बहुत से पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *