Home / Uncategorized / भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी अजीत राय

भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी अजीत राय

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं नीतियों से प्रभावित होकर जनपद के उजियार निवासी प्रमुख समाज सेवी अजीत राय भाजपा में शामिल हुए। रविवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अजीत राय को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान उपेंद्र तिवारी ने समाज हित विशेषकर शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अजीत राय द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अजीत राय के भाजपा में आने से फेफना में पार्टी और मजबूत होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने उपेंद्र तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *