Home / Uncategorized / तीन माह चली पदयात्रा के समापन पर हुआ भव्य आयोजन पूर्वमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

तीन माह चली पदयात्रा के समापन पर हुआ भव्य आयोजन पूर्वमंत्री ने किया कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

भाजपा के दिग्गज नेताओं गुलाब शाह की नगरी में उमड़ा जनसैलाब

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। फेफना विधानसभा में लगभग तीन माह तक चली पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा का समापन एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह रविवार को चितबड़ागांव में आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों संग चितबड़ागांव नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद देर शाम रामलीला मैदान पहुंच कर यह पदयात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। जहां उपेंद्र तिवारी ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, विधायक केतकी सिंह, नागेंद्र पांडे, सुभसपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, चेयरमैन अमरजीत सिंह समेत पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि ‘कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। तीन माह तक चली बेहद सफल पदयात्रा का श्रेय भाजपा के फेफना विधानसभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता को है। भविष्य में भी फेफना विधानसभा के जन जन तक पहुंचने का संकल्प जारी रहेगा। 12 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा एवं विनोद राय शहादत दिवस पूर्व से भी भव्यतम होगा।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांडे ने कहा कि ‘देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है किन्तु उपेंद्र तिवारी का विधानसभा में नहीं होना चूक हो गई। साथ ही नागेंद्र पांडे ने 2027 में पुनः उपेंद्र तिवारी को विधानसभा भेजने का संकल्प लेने की अपील किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में उपेंद्र तिवारी के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार राष्ट्रहित एवं राष्ट्र स्वाभिमान के लिए कार्य कर रही है, साथ ही भरोसा जताए कि भविष्य में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सभा को भोजपुरी में संबोधित किया और 2027 में उपेंद्र तिवारी को फेफना से विधानसभा में भेजने की अपील की। पूर्व विधायक संजय यादव ने पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उपेंद्र तिवारी जमीन से जुड़े संघर्षशील नेता हैं। सुभसपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने फेफना विधानसभा से 2027 में उपेंद्र तिवारी को जीताने की अपील किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी को सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने बांधा समा

बलिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत में लोक गायक हरेंद्र सिंह ने नवरात्रि में ‘निमिया के डाढ़ी मईया’ गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया। भोजपुरी के स्टार गायक गोपाल राय ने ‘फेफना की जनता बोल रही फिर से उपेंद्र को लाना है’ गाकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। वहीं अनुभा राय ने ‘लाल रंग सेनुरवा बा, लाले रंग टिकुलिया’ से उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि के रंग से सरोबार कर दिया। सनी पांडे के ‘दिह फिर बलिये में जन्मवा’ और ‘हमार जिला बलिया बागी ह’ पर उपस्थित जनसमुदाय झूम उठा। वहीं जनपद की उदीयमान गायिका वैष्णवी राय ने ‘बड़ी हई जगता माई, मंगला भवानी हो’ गाकर कार्यक्रम में नवरात्रि के रंग भर दिया। इसके अलावा मनोहर सिंह, अल्का सिंह पहाड़िया, ऋचा राय, सोनू सधुवा आदि ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। देर रात तक श्रोता भोजपुरी स्टार्स के गीतों में सराबोर होते दिखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन चंदन सिंह ने किया। पूर्व मंत्री ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया साथ ही सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *