Home / Uncategorized / सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के 13,883 रुपये पीड़ित को शत-प्रतिशत वापस

सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के 13,883 रुपये पीड़ित को शत-प्रतिशत वापस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली पल्टू मिश्रा
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थाना सिन्दुरिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई। दिनांक 24 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए UPI के माध्यम से ठगी गए 13,883 रुपये पीड़ित के खाते में वापस दिलाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2024 को थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के रतनपुर निवासी रामनिवास दास ने सूचना दी थी कि उनके साथ UPI के जरिए 13,883 रुपये की साइबर ठगी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कर दी गई।
अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सिन्दुरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।
साइबर टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरीकांस्टेबल प्रवीण कुमार गुप्ता महिला व कांस्टेबल अंकिता यादव उपस्थित रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *