पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
रेणुकूट/सोनभद्र: सनातन एकता सेवा संघ द्वारा रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र के मनोनीत सभासदों के सम्मान में आई.सी.एच. मॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित/मनोनीत सभासद आशीष मिश्रा एवं प्रदीप सिंह ‘रानू’ का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक मिथिलेश मिश्र ‘पंकज’ ने कहा कि सभासद क्षेत्र के विकास की धुरी होते हैं। उनसे अपेक्षा है कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
वहीं संघ के सचिव अभय सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा से समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी जनसेवा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी मनोनीत सभासदों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर मनोज त्रिपाठी ‘बाबा’ ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान हरिराम छवि शाह (भाजपा मंडल अध्यक्ष, रेणुकूट), जयप्रकाश शुक्ल, अवधेश मिश्रा, सौरभ सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप सिंह ‘पिंटू’, वीर बहादुर सिंह, ऋतिक पांडे, प्रभु सिंह और कृष्णकांत चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना रहा।










