Home / Uncategorized / फरेंदा गणेश शुगर मिल पर प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क: केंद्र कैबिनेट मंजूरी के बाद लोगों की मांग तेज, खाली जमीन का सदुपयोग

फरेंदा गणेश शुगर मिल पर प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क: केंद्र कैबिनेट मंजूरी के बाद लोगों की मांग तेज, खाली जमीन का सदुपयोग

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज केंद्र सरकार की कैबिनेट ने ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसी के तहत फरेंदा में बंद पड़े गणेश शुगर मिल और उसके आसपास की खाली जमीन को शामिल करने की स्थानीय लोगों की लंबी मांग पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। माननीय सांसद पंकज चौधरी से की गई यह मांग अब कैबिनेट स्तर पर पहुंच चुकी है।
बंद शुगर मिल और खाली जमीन बनेगी विकास का केंद्र
फरेंदा के गणेश शुगर मिल के पास काफी खाली जमीन पड़ी हुई है। लोगों ने मांग की है कि इस खाली जमीन को भी ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल के तहत मंजूरी दे दी जानी चाहिए। नेपाल से सटे होने के कारण यहां रोजगार के अपार अवसर खुलेंगे। भारत सरकार को जमीन अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जमीन पहले से उपलब्ध है। इस पार्क से खाद्य प्रसंस्करण और अन्य उद्योग विकसित होंगे।
सांसद पंकज चौधरी से मांग, नेताओं का नेतृत्व
स्थानीय लोगों ने स्थाई सांसद पंकज चौधरी से बंद शुगर मिल को चालू करने और औद्योगिक पार्क विकसित करने की मांग की। शिवम जायसवाल ने कहा, “कैबिनेट मंजूरी के बाद फरेंदा में प्लग एंड प्ले पार्क बनेगा, बेरोजगारी खत्म होगी।” ध्रुव वर्मा (पूर्व सभासद) ने बताया, “खाली जमीन का उपयोग कर हजारों नौकरियां पैदा होंगी।” प्रदीप चौधरी ने जोर देकर कहा, “नेपाल सीमा का फायदा उठाकर निर्यात बढ़ेगा, क्षेत्र समृद्ध होगा।”
आर्थिक क्रांति की उम्मीदें
इस योजना से महराजगंज जिले में बेरोजगारी कम होगी और पूर्वांचल का औद्योगिक मानचित्र बदल जाएगा। सांसद पंकज चौधरी ने लोगों की मांग को केंद्र तक पहुंचाया, जिस पर कैबिनेट ने सहमति जताई। जिला प्रशासन ने कार्यान्वयन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनौतियां और भविष्य: औपचारिक अधिसूचना का इंतजार है। पर्यावरण मंजूरी सुनिश्चित की जाएगी। फरेंदा अब विकास के नए दौर में प्रवेश करने को बेताब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *