Home / Uncategorized / व्यापारी सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित, पुलिस ने भरोसा दिलाया

व्यापारी सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित, पुलिस ने भरोसा दिलाया

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

सोनभद्र: अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में जिले के प्रमुख व्यापारी, उद्यमी, पेट्रोल पम्प मालिक और बैंक मित्र उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से व्यापारियों की सुरक्षा और नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को सुझाव दिया कि वे अपने-अपने दुकानों और संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों का अनिवार्य प्रयोग करें। इसके अलावा, व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के मामले में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर जिले के व्यापारीगण, पेट्रोल पम्प मालिक, सर्राफा व्यापारी और बैंक मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *