पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
बभनी (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र में पांच आदिवासी युवतियों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने “काशी हरबोना एसोसिएट, रतनपुरा” नामक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित युवतियों सावित्री, देवती, मानमती, अनीता खरवार और राकेश खरवार ने बताया कि उन्हें फोन पर अच्छी सैलरी का लालच देकर वाराणसी बुलाया गया। वहां पहुंचने के बाद उनसे फर्जी फॉर्म भरे गए और रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूली गई। सावित्री 21,000 रुपये देवती: 40,000 रुपये मानमती: 26,000 रुपये अनीता खरवार: 26,000 रुपये राकेश खरवार: 17,050 रुपये पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें बंधक बनाकर काम कराया, उनका मोबाइल जब्त किया गया और परिजनों से बातचीत पर भी नजर रखी जाती थी।
हालांकि, कुछ दिनों बाद युवतियों ने मौका पाकर वहां से भागकर अपने घर सोनभद्र लौटने में सफलता पाई।
पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने जमा राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
मामले की जानकारी अपना दल (एस) महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह को दी गई
इसके बाद पीड़ितों और उनके परिजनों ने पुलिस लाइन पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना वाराणसी से संबंधित है,
इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला वाराणसी स्थानांतरित किया जा रहा है। अब पूरे प्रकरण की जांच वाराणसी पुलिस द्वारा की जाएगी।










