Home / Uncategorized / बीजपुर में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, सब्बल से वार कर पत्नी की ली जान

बीजपुर में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, सब्बल से वार कर पत्नी की ली जान

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

बीजपुर ( सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत अंतर्गत महुवाबाड़ी में मंगलवार की देर रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका की मां सीता देवी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है

कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के साथ उसके पति कन्हैया ने रात लगभग 11 बजे मारपीट की। मामूली घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के सब्बल से सुमन के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कन्हैया के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *