Home / Uncategorized / गेट की परीक्षा में 148वीं रैंक हासिल कर कृतिका पाठक ने गांव सहित जिले का किया नाम रोशन

गेट की परीक्षा में 148वीं रैंक हासिल कर कृतिका पाठक ने गांव सहित जिले का किया नाम रोशन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। दुबहर क्षेत्र के नगवां गांव की कृतिका पाठक ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने भूविज्ञान और भूभौतिकी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 148वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।अजय कुमार पाठक की पुत्री कृतिका की प्रारंभिक शिक्षा बलिया के केंद्रीय विद्यालय से हुई। अपनी उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित सेंट जेवियर कॉलेज से भूविज्ञान में बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की। कृतिका ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि विषय की गहराई को समझना और नियमित अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुशासन सबसे आवश्यक है।गेट परीक्षा में इस बेहतरीन रैंक के साथ कृतिका के लिए अब देश के शीर्ष संस्थानों में शोध के रास्ते खुल गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारी बनने की योग्यता भी हासिल कर ली है।
कृतिका की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही नगवां स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर माता मीना पाठक, शत्रुघ्न पाठक, त्रिभुवन नाथ पाठक, सुनीता पाठक, ममता पाठक, शिवांगी, सूची, शिवांश, श्रेयांश और आयुष पाठक उपस्थित रहे। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने कृतिका की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवशाली पल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *