Home / Uncategorized / मिशन शक्ति द्वारा ”मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

मिशन शक्ति द्वारा ”मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों, मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया। तथा छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया। टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या शोहदों द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल डायल 112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करें या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप से कार्यवाही की जायेगी। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए जिसमें वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108,
साइबर हेल्पलाइन – 1930। वही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना
जनपद पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान “मिशन शक्ति फेज-5.0″(द्वितीय चरण) के तहत समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जन सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *