Home / Uncategorized / सिविल के अध्यक्ष बने जितेंद्र बहादुर एवं महासचिव सतेंद्र विजयी घोषित

सिविल के अध्यक्ष बने जितेंद्र बहादुर एवं महासचिव सतेंद्र विजयी घोषित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। सिविल बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र बहादुर सिंह 225मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिद्धनाथ राय को जिन्हें कुल 134मत प्राप्त हुआ था,को 91मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। वही महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार सिंह ने 232मत प्राप्त कर हेमंत तिवारी जिन्हें 84मत प्राप्त हुए थे को 138वोटों के भारी मतों से पराजित किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष कुमार सिंह ने 215मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम पांडे जिन्हें 149मत प्राप्त हुआ था। को 66मतों से शिकस्त दी है। शेष पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव का परिणाम घोषित करने के उपरांत चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल विद्यासागर मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव अधिकारी द्वय पी एन ने सकुशल चुनाव सम्पन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं को जो चुनाव में भाग लिए थे और उनकी शायद हार हो चुकी है। उन्हें अगले सत्र हेतु ईमानदारी से मेहनत करने की नसीहत दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *