Home / Uncategorized / डीघ ब्लॉक में ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण-प्रधानों, सचिवों को ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के गुर सिखाए

डीघ ब्लॉक में ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण-प्रधानों, सचिवों को ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के गुर सिखाए

भदोही।
डीघ ब्लॉक सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और सदस्यों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें ग्रामीण विकास की बारीकियों और पंचायत सशक्तिकरण के तरीके सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी साझा की। मुख्य रूप से सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 9 निर्धारित विषय (जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, जल पर्याप्त गांव) शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के महत्व को समझाया गया। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को समावेशी और प्रभावी तरीके से तैयार करने की विधि भी बताई गई।

खंड विकास अधिकारी (BDO) दिवाकर सिंह ने बताया, “इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता आए और सरकारी लाभअंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।”

कार्यक्रम में उपस्थित ट्रेनर दशरथ पाल, डॉ. आनंद चौबे, करुणा पाठक और अमन वर्मा ने सक्रिय भागीदारी के बिना आदर्श ग्राम की संकल्पना को अधूरा बताया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र भी डाउनलोड करवाए गए।
इस अवसर पर डीघ ब्लॉक सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप सुमन, ब्लॉक मिशन मैनेजर, सचिव राम अकबाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, अजित यादव, ऊदल, ज्ञानेंद्र सिंह आशीष दुबे संदीप सिंह अभय पाठक, विकास तिवारी, पूनम तिवारी, खुशी पांडेय, सुमन सिंह, ज्योति जितेन्द्र पाण्डेय और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *