Home / Uncategorized / आराजी लाइन सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण का दो दिवसीय आयोजन

आराजी लाइन सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण का दो दिवसीय आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

रोहनिया/–वाराणसी के आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत 2025-26 की वार्षिक योजना के अनुसार एक दो दिवसीय तकनीकी संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत रिसर्च सेंटर के माध्यम से समस्त पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों के लिए था। इसका मुख्य विषय PFMS EGS और GEM इंटीग्रेशन था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन्स वाराणसी और निवर्तमान प्रदेश सचिव (पंचायत मंच) डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी सचिवों और पंचायत सहायकों को ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त, नौ प्रकार की थीम कार्ययोजना फीडिंग के संदर्भ में और जेम पोर्टल के उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार मौर्य सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *