Home / Uncategorized / मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना जंसा की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में बढ़ रहे अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान टीम ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 102 एवं 108 के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की उपयोगिता और उससे मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस मौके पर उप निरीक्षक मंजू चौरसिया एवं उप निरीक्षक रामानंद शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *