Home / Uncategorized / श्यामदेउरवा थाने को मिला नया मुख्य द्वार, एसपी ने किया उद्घाटन—निरीक्षण में सख्ती के दिए निर्देश

श्यामदेउरवा थाने को मिला नया मुख्य द्वार, एसपी ने किया उद्घाटन—निरीक्षण में सख्ती के दिए निर्देश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज /घुघली पल्टू मिश्रा

जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा में उस समय खास देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर थाना परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक पंजी समेत विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की और प्रविष्टियों को समय से एवं सही ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए हथियारों के रखरखाव की स्थिति देखी गई, वहीं मेस में पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी गई। थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहित थाना श्यामदेउरवा के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *