Home / Uncategorized / राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज /घुघली पल्टू मिश्रा

जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी पर्व के अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिला न्यायाधीश, महराजगंज द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश संख्या- 85/2026 के अनुसार अब 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को न्यायालयों में कार्य दिवस रहेगा, जबकि 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।
यह परिवर्तन माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में किया गया है। पहले 26 मार्च को अवकाश घोषित था, जिसे संशोधित करते हुए अब 27 मार्च को अवकाश निर्धारित किया गया है।
आदेश के अनुसार, 26 मार्च को जिला न्यायालय के अंतर्गत सभी न्यायालय सामान्य रूप से संचालित होंगे। वहीं 27 मार्च को अवकाश के चलते उस दिन सूचीबद्ध सभी वादों की सुनवाई अगले कार्य दिवस पर की जाएगी।
हालांकि, अवकाश के दिन भी आवश्यक न्यायिक कार्य बाधित नहीं होंगे। रिमाण्ड कार्य, गिरफ्तार अभियुक्तों की पेशी तथा जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा अधिकृत रिमाण्ड मजिस्ट्रेट के माध्यम से नियमानुसार संपन्न की जाएगी।
जिला न्यायालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इस आदेश को आम जनता की जानकारी के लिए न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से इसे स्थानीय समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *