Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों के साथ की गयी अपराध समीक्षा बैठक व दिये दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों के साथ की गयी अपराध समीक्षा बैठक व दिये दिशा निर्देश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नवरात्रि पर्व आदि के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश तथा जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए एवं एस पी द्वारा सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष से “यक्ष ऐप” के सम्बन्ध में वार्ता की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारी द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा कानून व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *