Home / Uncategorized / गड़वार स्थित वृद्ध आश्रम में फल वितरण, भावुक हुए बुजुर्ग

गड़वार स्थित वृद्ध आश्रम में फल वितरण, भावुक हुए बुजुर्ग

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर गड़वार स्थित वृद्ध आश्रम में सेवा और संवेदना का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी यतेन्द्र शर्मा एवं विजय यादव ने आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान दोनों ने आश्रम में रह रहे महिला एवं पुरुषों का हाल-चाल जाना, उनके साथ आत्मीय बातचीत की और स्नेहपूर्वक समय बिताया। इस अपनत्व भरे व्यवहार से बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। कई वृद्धों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, मानो उन्हें अपने ही परिवार का साथ मिल गया हो।
फल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उपस्थित लोगों ने कहा कि कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में मानवता, सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।यह पहल यह संदेश देती है कि सच्ची सेवा वही है, जो निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत तिवारी एवं संचालन संतोष तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *