Home / Uncategorized / गोरया डीह बाबा का वार्षिक पूजन उत्सव धूमधाम से संपन्न, हरि कीर्तन व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

गोरया डीह बाबा का वार्षिक पूजन उत्सव धूमधाम से संपन्न, हरि कीर्तन व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

सकलडीहा (चंदौली)क्षेत्र के बथावर ग्राम सभा में ग्राम देवता गोरया डीह बाबा का वार्षिक पूजन उत्सव मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद सामूहिक हरि कीर्तन का आयोजन हुआ।शाम 5 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात करीब 10 बजे तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।ग्राम प्रधान अंजूलिका मौर्य ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से यह उत्सव श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ। वहीं प्रधान पति अर्जुन मौर्य ने ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।और आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर करवाने की बात कही।
ग्रामीण उमेश सिंह कुशवाहा (साधु मास्टर) ने कहा कि इस बार हर वर्ग और समाज के लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। युवा नेता गोबिंद कुशवाहा ने इसे गांव की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।ग्रामीण इंद्रजीत मौर्य के अनुसार ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।इस मौके पर जितेंद्र यादव पवन सिंह रामकुमार पाठक अभय यादव महावीर अशोक यादव नेपाली गोंड गुप्तेश्वर सैनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *