पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी लहुराबीर चौराहे स्थित गायत्री माता मंदिर में सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति रवि जायसवाल के नेतृत्व में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उक्त मौके पर संस्थापिका प्रीति रवि जायसवाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा मातृशक्ति को समर्पित महापर्व नवरात्र पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की कन्या पूजन का दिव्य आयोजन किया गया सर्वप्रथम सभी कन्याओं के पैर धुलवा कर चुनरी ओढ़ते हुए ,टीका लगाते हुए भव्य आरती और भोग अर्पण करते जनकल्याण की कामना की गई , महिलाओं ने पारंपरिक देवी गीत एवं नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति की साथ ही जय जयकार लगाते हुए देवी के भजन में सम्मिलित हुए
मौके पर दिलीप खन्ना ,रंजना गुप्ता , कंचन मिश्रा प्रमिला किरण पांडे उषा शिखा रेखा सरोज सुषमा मिश्रा सुमिता रानी राघवेंद्र मिश्रा अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही










