पूर्वांचल राज्य ब्यूरो मिर्जापुर
मिर्जापुर जिले के ग्राम मुझेहरा कलां में सक्षम काशी प्रांत महिला टोली के द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, नेत्र शिविर में लगभग 600 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और 400 लोगों में चश्मा व दवा वितरण किया गया। नेत्र शिविर काशी प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह के नेतृत्व में, जिला महिला प्रमुख ज्योती श्रीवास्तव व सुभाष सिंह के संयोजन व साह आई हास्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान हाई कोर्ट के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, सक्षम मिजापुर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं समाज सेविका ज्योति श्रीवास्तव, राधा सिंह (महिला प्रमुख, सक्षम काशी प्रांत), ममता सिंह सह महिला प्रमुख वाराणसी ,सुभाष सिंह व अनीता सिंह ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।









