Home / Uncategorized / श्री श्री बालानंद आश्रम में श्री श्री 108 लघु रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

श्री श्री बालानंद आश्रम में श्री श्री 108 लघु रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी शिवाला घाट स्थित अत्यंत प्राचीन श्री श्री बालानंद आश्रम में मोहनानंद ब्रह्मचारी जी के कृपा प्राप्त शिष्य पवित्रानंद ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में श्री श्री 108 लघु रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया
मौके पर पवित्रानंद ब्रह्मचारी जी ने बताया कि आश्रम स्थित मां अन्नपूर्णा जी के स्थापना दिवस पर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए यह श्री श्री 108 लघु रुद्र महायज्ञ हो रहा है , यह महायज्ञ प्रति वर्ष होता है जिसमें सभी साधु संतों को दंडी स्वामियों को आमंत्रित किया जाता है भंडारा के लिए एवं देश विदेश से सभी महाराज जी का शिष्य गण आते हैं , नवरात्र के पावन अवसर पर विश्व कल्याण एवं संपूर्ण विश्व की शांति समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ में शामिल होने से अद्भुत शांति व घर परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है , महायज्ञ के बाद अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है , जिसमें की सभी काशीवासी आमंत्रित होकर दिव्य प्रसाद ग्रहण करते हैं
इस अवसर पर आश्रम में इस यज्ञ में उपस्थित अंजनी शरण शास्त्री संजय पांडे जी एवं ट्रस्टी के सदस्य गण श्री वापी दादा एवं तिलों दादा तथा तथा सभी शिष्य गण इस अवसर पर मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *