Home / Uncategorized / नवरात्र की अष्टमी पर्व पर गोपी राधा में 108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

नवरात्र की अष्टमी पर्व पर गोपी राधा में 108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

रवींद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर्व पर108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। इसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा पांच तक की कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सानिध्य प्रख्यात ज्योतिर्विद व संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, बीएचयू के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो चंद्रमौली उपाध्याय का रहा। उन्होंने एवं विद्यालय के प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह व निदेशिका डा. शालिनी शाह ने विधि विधान से कन्याओं की पूजा व अर्चना की।

कार्यक्रम में सभी कन्याओं के पैर पखारे गए, श्रृंगार किया गया तथा फल, प्रसाद एवं दक्षिणा स्वरूप भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर अनेक सामाजसेवी, जन प्रतिनिधियों ने भी देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा व आरती की। कन्याओं का पूजन करने वाले अत्यंत हर्षित एवं संवेदनषील रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा माता के भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर देवी स्वरूपा सभी कन्याएं हर्षित एवं प्रसन्न थीं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती नीति जायसवाल, उप निदेशिका सुश्री स्मृति साह, सहायक निदेशिका सुश्री सलोनी शाह, उप प्रबंधक डॉ अभिनव भट्ट, विद्यालय समन्वयक श्री रत्नेश गोविंद सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारियों ने भी कन्याओं का मंगल तिलक व मौली बांधकर वंदन किया। इसी के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम हेतु कई सम्मानित व गणमान्य अतिथि तथा अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *