Home / Uncategorized / प्रशासन को विश्वनाथ मंदिर के सामने खड़े वीआईपी लोगों की चार पहिया गाड़ियों से दिक्कत नहीं, दो पहिया वाहनों पर जबरन चालान… अशोक कसेरा

प्रशासन को विश्वनाथ मंदिर के सामने खड़े वीआईपी लोगों की चार पहिया गाड़ियों से दिक्कत नहीं, दो पहिया वाहनों पर जबरन चालान… अशोक कसेरा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी विश्वेश्वरगंज़ मंडी स्थित वाराणसी किराना व्यापार समिति के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक कसेरा ने वर्तमान यातयात प्रशासन देख रहे पुलिसकर्मियों के रवैए पर रोष जताते हुए कहा कि इस समय
यातायात संचालन देख रहे पुलिस प्रशासन की गजब मनमर्जी चल रही है जब चाहे जिसका चाहे गाड़ी का चालान कर रजिस्टर मोबाईल पर मनमाना जुर्माना ठोक कर चालान भेज देना अपना पुनीत कर्तव्य समझ रखा है। इनको पूरा पूरा दिन विश्वनाथ मंदिर के आगे वीआईपी लोगों के चार पहिया गाड़ियों का काफ़िला नही दिखता है और अगर आप कुछ सेकेंडों के लिये अपनी दो पहिया वाहन खड़ा कर माला या कुछ लेने चले गये बस इतना में ही आपकी गाड़ी का चालान हो जाएगा और वो भी काफ़ी भारी धनराशि के साथ इन्हें ये भी समझ है ये गाड़ी किसी ऐसे आदमी की भी हो सकती है जो किसी जरूरी काम के लिये किसी से कुछ देर के लिये लेकर आया हो। चालान के बाद उसे अब गाड़ी मिलने से रहा।
बन्द करो ये तानाशाही जाम को खत्म करने के बहुत सारे उपाय है सबसे बड़ा कारण तो खुद पुलिस है जो वसूली के चक्कर में अतिक्रमण पर अपनी आँखें बन्द रखती है और जाम एक ला ईलाज बन चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *