पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। विकास भवन परिसर के कायाकल्प, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत विकास भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि आगंतुकों और कर्मचारियों को सुलभ एवं सुखद वातावरण मिल सकें। लोकार्पण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता की सराहना करने के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिसर के रखरखाव का निरंतर ध्यान रखें। लोकार्पण समारोह के अवसर पर जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अधिशासी अभियंता (आरईडी) रत्नेश गोंद, अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल उपस्थित रहे। इनके साथ ही विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
विकास भवन परिसर के कायाकल्प, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण










