Home / Uncategorized / ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम हुये बच्चे को सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों को किया सुपुर्द

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम हुये बच्चे को सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों को किया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है गुरुवार को थाना हल्दी पर पीआरवी 6227 के द्वारा सूचना दी गयी कि आवेदक आनन्द कुमार सिंह पुत्र स्व रामेश्वर सिंह निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया का लड़का ओम सिंह उम्र करीब (8) वर्ष जो अपने घर से आज सुबह समय 8 बजे के आसपास बाहर खेलने के लिए निकला हुआ था काफी देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों के द्वारा इधर उधर खोजबीन किया गया किन्तु उसका कहीं अता पता नहीं चल रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रथम टीम में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय अपने हमराह हेका बृजेश यादव, सिपाही बब्लू रैना, सिपाही जितेन्द्र कुमार तथा द्वितीय टीम सम्बन्धित चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने महराह हेका चन्द्र प्रकाश भारती के द्वारा लापता बच्चे की तलाश आसपास के क्षेत्रों में करने के साथ ही साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से लापता बच्चे का फोटो नाम पता हुलिया सहित प्रसारित किया गया। पुलिस टीम द्वारा लापता बच्चे को ढूढते-ढूढते सहतवार क्षेत्र में मौजूद थे तभी यह सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा लड़का चांदपुर नई बस्ती थाना सहतवार में देखा गया है। इस सूचना से द्वितीय टीम को अवगत कराते हुए दोनो टीम ग्राम चांदपुर नई बस्ती थाना क्षेत्र सहतवार पहुंचे जो कि थाना स्थानीय से लगभग 17 किमी दूर है। गुमशुदा बच्चे को सूचना प्राप्ति के दो घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *