पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। शहर से सटे जीराबस्ती स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की जांच जारी रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानपुर निवासी कुसुम राजभर (23) पत्नी दीनबंधु राजभर को प्रसव के लिए बुधवार को जीराबस्ती स्थित निजी नर्सिंग होम में आशा बहू शकुंतला भर्ती कराया गया। रात करीब नौ बजे कुसुम का ऑपरेशन हुआ, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही जच्चा कुसुम की मौत हो गई। कुसुम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा










