पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर )
क्षेत्र के कैथी गांव के समीप शुक्रवार की शाम तरी में अचानक झुरमुट में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में गंगवर्ती इलाके के झुरमुट धूं धूं कर जलने लगे । खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझवाया।फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई होती तो सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो जाती।










