पूर्वांचल राज्य वाराणसी। संजय सिंह “बबलू” के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक बेलवरिया में अंडर-20 जूनियर स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम प्रतिभाग करेगी, जिसके लिए अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” की देखरेख में ए व बी टीम का चयन किया गया है।
ए टीम में बालिका वर्ग में माला यादव, रेशमा यादव, रागिनी पासवान सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि फ्रीस्टाइल बालक वर्ग में श्लोक मौर्य, सुंदरम यादव, शिवम यादव और लक्ष्य कुमार प्रमुख हैं। ग्रीको रोमन वर्ग में यशपाल, अवधेश यादव सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं।
बी टीम में भी विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के प्रशिक्षक अशोक यादव, संजय पाल “बाबा” और अजय नारायण पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी खिलाड़ी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जूनियर स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप, टीमों का चयन पूर्ण










