Home / Uncategorized / रामनवमी पर धानापुर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग

रामनवमी पर धानापुर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

धानापुर (चंदौली)रामनवमी के पावन अवसर पर चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा स्थानीय हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे धानापुर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और बैनर लिए चल रहे थे, वहीं आकर्षक झांकियां यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। पूरे मार्ग में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बाजार के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

भाजपा नेता रमेश यादव बबलू ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करती है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वहीं धानापुर प्रधान रामजी कुशवाहा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बिपिन रस्तोगी, रंजन सेठ, कामेश्वर दुबे, सतीश सेठ आका, सत्यम रस्तोगी, गुलशन सेठ, धनंजय रस्तोगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *