Home / Uncategorized / धर्म परिवर्तन के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। थाना जंसा पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में प्रकाश में आए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में
जिलेदार राम पुत्र रामराज राम, निवासी गाडर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी (उम्र करीब 40 वर्ष)
जय प्रकाश पुत्र कल्लू राम, निवासी सिहोरवा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी (उम्र करीब 36 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना जंसा पर पूर्व में वादी अमन सेठ द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई कि अभियुक्त अजय कुमार, विजय कुमार एवं अन्य लोग उन्हें धन का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए बहला-फुसला रहे थे। आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए ₹40,000 देने की बात कही गई थी, जिसमें से ₹5,000 तत्काल दिए गए थे तथा शेष राशि धर्म परिवर्तन के बाद देने का आश्वासन दिया गया था।
इस सूचना के आधार पर थाना जंसा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले 24 जनवरी 2026 को विजय कुमार पुत्र लालजी, निवासी ग्राम परमन्दापुर, थाना जंसा (उम्र लगभग 42 वर्ष) तथा 26 फरवरी 2026 को अजय कुमार पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी खरजा अहमदपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *