पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी रामनवमी के पावन अवसर पर अत्यंत प्राचीन श्री बनकटी हनुमान मंदिर स्थित प्रभु श्री राम जी के मंदिर भव्य जन्मोत्सव कार्यकम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथ ही सायंकाल के समय साधुवेला आश्रम (बनखंडी महादेव) से बनकटी हनुमान मंदिर तक विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए मंदिर तक पहुंचे
मौके पर दिवाकर मिश्रा (पुजारी राम मन्दिर) बनकटी हनुमान मन्दिर, वाचस्पति मिश्रा, लोकनाथ मिश्रा, उमानाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से मंदिर के माहात्म्य प्राचीनता एवं लोगों के अटूट श्रद्धा के बारे में बताया
शोभायात्रा मंदिर पर पहुंचने के बाद वहां भव्य प्रसाद का आयोजन किया गया










