Home / Uncategorized / भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने किया श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने किया श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। खेजुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। जिसमे प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान) रतसर कला रहीं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम होने का गौरव बहेरी को मिला। पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को दो पहिया वाहन तथा उप विजेता को 21हजार रुपए नगद व प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच को साइकिल और मैन ऑफ द सिरीज़ को पंखा दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भाजपा नेत्री स्मृति सिंह खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया और विजेता टीम को दो पहिया वाहन दिया। मुख्य अतिथि स्मृति सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कप या मेडल के साथ साथ खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाले समान भी दिया जाय। इस मौके पर आयोजक राजवंत सिंह राजू, अभिषेक सिंह, रतन सिंह, लोकेश्वर पांडे, पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *