Home / Uncategorized / गुमशुदा व्यक्ति को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर परिजनो को किया गया सुपुर्द

गुमशुदा व्यक्ति को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर परिजनो को किया गया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्ति की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को रुद्र प्रकाश तिवारी पुत्र अवध बिहारी तिवारी थाना बांसडीह रोड द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया व बताया गया कि उनके पिता अवध बिहारी तिवारी पुत्र स्व. दीपनरायण तिवारी उम्र करीब (78) वर्ष जिनकी मानसिक स्थिती ठीक नही है जो 25 मार्च को समय करीब 10.00 बजे घर से बिना बताये कही चले गये है उक्त के सम्बंध मे थानाध्यक्ष महोदय द्वारा अवगत होते हुए त्वरित कार्यवायी करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया, जिसकी जाँच हेतु शुक्रवार को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी चौकी प्रभारी पुरास अपने हमराह हरिकेश यादव के साथ गुमशुदा व्यक्ति के तलाश हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील होकर तलाश किया गया तलाशी के दौरान गुमशुदा व्यक्ति को जसाँव सोनवानी मार्ग स्थित त्रिवेणी पाण्डेय का विद्यालय बल्लीपुर से समय करीब 11.00 बजे बरामद किया गया जिसे पुरास चौकी पर लाकर उनके परिजनो को अवगत कराया गया। जिसके बाद उनके पुत्र रुद्र प्रकाश तिवारी को सुपुर्दिगी में देकर घर के लिये रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *