Home / Uncategorized / सिसवा छेत्र के कुइया गांव में सूफियों की बैठक संपन्न

सिसवा छेत्र के कुइया गांव में सूफियों की बैठक संपन्न

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/
संवाददाता / अब्दुल कलाम /
जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुइया में आयोजित सूफी संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख सूफी विद्वान, धर्मगुरु एवं समाजसेवी शामिल हुए और समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
बैठक में सूफी उस्मान साहब, शेरा मस्तान, मौलाना सिकंदर, मौलाना याकूब, सूफी अमीरुल्लाह शाह, सूफी मुजीबुर्रहमान शाह (परसा मलिक) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत वार्ड संख्या 47 के प्रत्याशी रिजवान साहब की भी विशेष उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए सूफी अमीरुल्लाह शाह ने कहा कि सूफी परंपरा का मूल उद्देश्य इंसानियत की सेवा और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को जोड़ने और नफरत को मिटाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
वहीं सूफी मुजीबुर्रहमान शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों और नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने होंगे, ताकि वे एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग करें।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली और पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *