Home / Uncategorized / गंगापुर में रामभक्ति का महासंगम, शोभायात्रा में नन्हे विवांश रहें आकर्षक का केंद्र

गंगापुर में रामभक्ति का महासंगम, शोभायात्रा में नन्हे विवांश रहें आकर्षक का केंद्र

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

रोहनिया/– (वाराणसी): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू योद्धा मंच द्वारा गंगापुर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में स्थानीय व्यापारियों, मातृशक्ति और युवाओं की भारी उपस्थिति ने भक्ति का एक अनुपम उदाहरण पेश किया।
इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण संगठन के उपाध्यक्ष विजय सेठ ‘विराज’ के नन्हे पुत्र विवांश सेठ रहे। नन्हे विवांश की सक्रिय भागीदारी और उनके चेहर पर झलकते रामभक्ति के भाव ने वहां मौजूद हर सनातनी का मन मोह लिया। प्रबुद्धजनों ने बालक के इन संस्कारों को देखकर मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’—विवांश इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
‘भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा’ के गगनभेदी जयघोष के बीच, मंच के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्थानीय समाज के हर वर्ग के सहयोग से यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *