Home / Uncategorized / अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र के सभी प्रभारियों के साथ की बैठक

अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र के सभी प्रभारियों के साथ की बैठक

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों की “मिशन शक्ति” केन्द्र की प्रभारी एवं महिला कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत चल रहे जागरुकता कार्यक्रम, एवं जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महोदय द्वारा प्रभारी, कर्मचारीगण को क्षेत्र की सम्भ्रांत व्यक्तियों, महिलाओं के साथ समन्वय रखने एवं क्षेत्र में जाकर जागरुकता कार्यक्रम करनें व अन्य कई बिन्दुओं पर वार्ता की गईं। एवं महिला वीट कर्मचारीगण के बीट बुक चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *