पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के फेफना क्षेत्र के कपूरी गांव में रामनवमी के अवसर पर शनिवार को घुड़दौड़ (चेतक) और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिहार राज्य के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।
दौड़ प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया था। जूनियर वर्ग में आदित्य यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रिंस यादव दूसरे और पीयूष यादव तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में बलिया स्टेडियम के सोनू पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बक्सर, बिहार के संदीप पासवान दूसरे और अंजोरपुर के अंकित कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। चेतक (घुड़दौड़) प्रतियोगिता में बिहार के योगेंद्र ठाकुर के 10 नंबर के घोड़े ने पहला स्थान जीता। नगवा के अजय सिंह का 17 नंबर का घोड़ा दूसरे और परशुराम पहलवान का 13 नंबर का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन शेषनाथ चौधरी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अमित कुमार, शैलेश पांडेय, सत्येंद्र यादव, प्रभुनाथ पहलवान, सरफराज अंसारी, अभय यादव, सौरभ यादव, लालजी वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के गंगौली निवासी योगेंद्र ठाकुर के घोड़े ने जीता शील्ड










