Home / Uncategorized / दिल्ली चलो अभियान की समीक्षा बैठक, 4 अप्रैल को बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचेंगे दिल्ली

दिल्ली चलो अभियान की समीक्षा बैठक, 4 अप्रैल को बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचेंगे दिल्ली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले “दिल्ली चलो अभियान” को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध करते हुए 4 अप्रैल 2026 को भारी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने आह्वान किया कि टीईटी व नॉन-टीईटी सभी शिक्षक एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उपेंद्र पांडेय ने बताया कि टीएफआई के नेतृत्व में महराजगंज से सैकड़ों शिक्षक दिल्ली जाएंगे। मंडलीय संगठन मंत्री गोरखपुर ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के निर्देशानुसार सभी जिलों में समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं और शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे ने कहा कि यह आंदोलन एक बड़े यज्ञ में आहुति के समान है, इसलिए सभी ब्लॉक पदाधिकारी अधिक से अधिक शिक्षकों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक का संचालन करते हुए जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक 430 शिक्षक दिल्ली जाने के लिए तैयार हो चुके हैं, जो संख्या 500 से अधिक होने की संभावना है।
बैठक को युगेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी व सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *