Home / Uncategorized / ओली की गिरफ्तारी से नेपाल में सियासी उबाल, काठमांडू में एमाले का जोरदार प्रदर्शन

ओली की गिरफ्तारी से नेपाल में सियासी उबाल, काठमांडू में एमाले का जोरदार प्रदर्शन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/सोनौली।
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति में उबाल आ गया है। राजधानी काठमांडू में शनिवार को एमाले कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
चावहिल क्षेत्र में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने “प्रतिशोधपूर्ण राजनीति बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए गिरफ्तारी का तीखा विरोध किया। इस दौरान ललितपुर के च्यासल स्थित पार्टी कार्यालय में शीर्ष नेताओं की बैठक भी चलती रही, जिसमें आगे की रणनीति तय की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह ही केपी शर्मा ओली को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की घोषणा की। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया।
प्रदर्शन के चलते काठमांडू के कई इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस सतर्क है और हालात पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राजनीतिक हलकों में इस घटना के बाद टकराव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *